ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्य मार्ग में अनगिनत है गहरे गड्ढे नरसिंहपुर नेशनल हाईवे में फिर बढ़ सकता है हादसे का ग्राफ दो पहिया और चौपहिया वाहन चालक सड़क के गड्ढे पर जोखिम भरा सफर करने को है मजबूर किसी का नहीं है इस ओर जरा भी ध्यान

बदहाल सड़क की हालत से लोग परेशान…

By Rohit Kumar Ojha

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

मुख्य मार्ग में अनगिनत है गहरे गड्ढे नरसिंहपुर नेशनल हाईवे में फिर बढ़ सकता है हादसे का ग्राफ दो पहिया और चौपहिया वाहन चालक सड़क के गड्ढे पर जोखिम भरा सफर करने को है मजबूर किसी का नहीं है इस ओर जरा भी ध्यान

छिदवाडा:-छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे मार्ग में इन दिनों अनगिनत गहरे गड्ढे हो गए हैं।लेकिन इस समस्या की तरफ न तो स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान हैं और न ही किसी जनप्रतिनिधि या वरिष्ठ नेताओ का।जिससे राहगीरों को आए दिन अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोग अपनी जान को हथेली में रखकर इस मार्ग से सफर करने को मजबूर है।नरसिंहपुर नेशनल हाईवे की हालत इतनी ज्यादा खराब होने से दो पहिया ओर चौपहिया वाहन चालक इन बड़े बड़े गड्ढे वाले हाईवे की मुख्य सडक  पर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं।वही वर्तमान समय में थोड़ी सी ही बारिश के चलते नेशनल हाईवे की सड़कें पूर्णतः बर्बाद हो गई है जो कि बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है सड़क को देखते हुए पिछले साल की याद फिर से ताजा होने लगती है जिससे यह समझ नहीं आता है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है किंतु सड़क के बीचों बीच अनेक गहरे गड्ढे बनने से बरसात के पानी का जल भराव होने के कारण अब समस्या ओर भी अधिक बढ़ चुकी है।रात्रि के समय में दो पहिया वाहन चालकों  को गड्ढों में जलभराव भर जाने के कारण गड्ढे समझ में नहीं आते है।जिसके कारण वाहन चालक हादसे का लगातार शिकार हो रहे हैं।सूत्रों की माने तो 10 से 15 किलोमीटर की सड़क काफी जर्जर है।फिलहाल लोगो में इस मार्ग का दुरुस्तीकरण का इंतज़ार है अब देखना यह होगा कि विभाग या जिम्मेदार लोग इस बदहाल सड़क  ओर इसके गड्ढों को लेकर क्या निर्णय या कदम उठाते है यह तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close