ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों को दिखाया ठेंगा बस चालक की वृद्ध नेत्ररोगी तडपते रहे शौचालय जाने

बंडा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां लापरवाह व्यक्तियों वाहन चालको वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं वही मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री के गृह जिला सागर के बंडा में एक लापरवाह वाहन संचालक एवं मालक के साथ ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है यहां पर बता दें की श्री चित्रकूट धाम की एक संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जहां पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा के बीएमओ डॉक्टर आरिफ कुरैशी एवं सहायक नेत्र चिकित्सक बंदना श्रीवास्तव के माध्यम से मरीजों को डेनिडा परिसर से श्री चित्रकूट धाम की संस्था में नेत्र ऑपरेशन हेतु भेजा गया लेकिन श्री परिहार वाहन के संचालक द्वारा बुजुर्ग नेत्र रोगी जिनमें विशेषकर कुछ लोग शारीरिक रूप से अपाहिज थे उन्हें बीच रास्ते में छोड़ कर चले गए जो बाथरूम बगैरा अथवा रास्ता पार करते समय दुर्घटना के शिकार होते होते बचे जब इस संबंध में रिपोर्टर दिनेश सिंह लोधी को जानकारी मिली तो उन्होंने सारी स्थिति से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर आरिफ कुरेशी सहायक नेत्र चिकित्सक वंदना श्रीवास्तव को अवगत कराया। तब उन्होंने कहा कि नियमानुसार जिस मरीज को जिस स्थान से ले आया जाता है वहीं पर छोड़ा जाता है और मरीजों को उनको परिजनों के साथ भेज कर सारी परहेज दवा देने एवं ड्रॉप डलवाना यह समझा कर सम्मान पूर्वक भिजवाए जाता है लेकिन परिहार बस चालक द्वारा जो लापरवाही की गई है उसके संबंध में संबंधित संस्था श्री चित्रकूट धाम को पत्र लिखकर अवगत कराया जावेगा । इस संबंध में वरिष्ठ पार्षद देव कुमार यादव का कहना है कि परिहार बस संचालक एवं चालक द्वारा जो लापरवाही की गई है इसके संबंध में परिवहन मंत्री माननीय श्री गोविंद सिंह राजपूत को अवगत कराऊंगा एवं बस का परमिट निरस्त करने की मांग रखूंगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close