मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कालेज के ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअली शुभारंभ,कहा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रयासों से आत्मनिर्भर होगा मेडिकल कॉलेज

कॉलेज को हर माह होगी 10 लाख रूपए की बचत

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में विधायक चेतन्य काश्यप के निजी ट्रस्ट चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा 1.02 करोड़ की लागत से स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने तुलसीदासजी की पंक्तियां ‘परहित सरस धर्मनी भाई, परपीड़ा सन नहीं बदमाई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने मानवता की सेवा का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऑक्सीजन की दिक्कत आई, तो रतलाम के मेडिकल कॉलेज के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने त्वरित निर्णय लिया और उनके प्रयासों से मात्र 35-40 दिनों में 1000 लीटर प्रति मिनिट क्षमता का यह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गया है। श्री चौहान ने कहा कि यह प्लांट मेडिकल कॉलेज के लिए बहुत उपयोगी होगा। इससे कॉलेज ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगा। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने

Related Articles

Back to top button
Close
Close