अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मुरैना। किसान की दर्दनाक मौत । पुलिस पर लगाया पैसे वसूल कर रेत का उत्खनन कराने का सार्वजनिक आरोप ।

पुलिस से वसूली के आरोप के बाद, अम्बाह के भाजपा विधायक इस्तीफा दें -- अशोक तिवारी माकपा /दलित शोषण मुक्ति मंच।

गिर्राज कुमार शर्मा की  रिपोर्ट

 

तथाकथित रेत माफिया के खिलाफ की जा रही वन विभाग की कार्रवाई में अंबाह क्षेत्र के एक किसान की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है। हम इस घटना की पुरजोर निंदा करते हैं। जिसमें एक निर्दोष किसान की जान चली गई हैं। साथ ही उसके परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग करते हैं। लेकिन साथ ही इस घटनाक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम के बीच अंबाह विधायक कमलेश जाटव पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर पैसे वसूल कर रेत का उत्खनन कराने का सार्वजनिक आरोप लगाया। इसी दौरान एसडीओपी के गनर ने कहा कि आप भी तो पुलिस से वसूली लेते हैं। इस सार्वजनिक आरोप के बाद विधायक जी का चेहरा देखने लायक था। इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अंबाह विधायक कमलेश जाटव से इस्तीफे की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close