ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है, एफआईआर की राजनीति:-सुनील ठाकुर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष
By Rohit Kumar Ojha
देवास से राजेन्द्र सिंह पँवार की रिपोर्ट
महामारी में राजनीति:
मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है, एफआईआर की राजनीति:-सुनील ठाकुर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष
देवास-देश विप्पतिकाल के दौर से गुजर रहा है, किसी के सर से पिता का साया उठ गया तो किसी की माता, बहन, भाई की कोरोना में असमय मृत्यु हो गई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज योजनाएं बनाकर पीड़ितों व जरूरतमन्दों की सहायता राशि प्रदान कर नागरिको को मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराने की मांग को लेकर एसडीएम प्रदीप सोनी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। श्री ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर की राजनीति में उलझाकर मूल मुद्दों से पीड़ितों को भटकाने का कूट रचित प्रयास है। किसान विरोधी बिल,जीएसटी, नोटबन्दी जैसे मुद्दों के बीच भी पूर्व में नागरिकों को गुमराह किया जा चुका है, ताकि लोग इसमें उलझे रहे। जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि कोरोनकाल औऱ लाकडाउन के चलते नागरिकों को चारों तरफ से आर्थिक मार झेलना पड़ रही है। इसलिए राशनकार्ड धारकों के साथ बिना राशनकार्ड वालों को भी इस माह मुफ्त राशन दिया जाए। 5 किलो राशन के लिए सर्टिफिकेट और पात्रता पर्ची की क्या आवश्यकता है। कोरोना काल का फायदा उठाते हुए कुछ दवाई व्यवसाइयों व किराना व्यापारियों द्वारा बेख़ौफ़ होकर मुनाफाखोरी के चक्कर मे कालाबाजारी की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं पर धड़ल्ले से की जा रही कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को कोरोनकाल को देखते हुए 5000 रू की सहायता राशि दी जाए।कई परिवार ऐसे है जिनके यंहा कमाने वाले व्यक्ति की मोत हुई है, 2500 रु महीना पेंशन दी जाए। अगर पति की मौत हुई तो वह पेंशन पत्नी को मिले, अगर पत्नी की मोत हुई तो पेंशन पति को दी जाए। दूसरी और अगर अविवाहित है तो पेंशन उसके माता पिता को मिलें। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि कोरोना में जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी हो उनके बच्चों को 25 साल की उम्र तक 2500 रू प्रतिमाह के मान से जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए व साथ ही मुफ्त में शिक्षा का प्रावधान करें। 200 यूनिट तक बिजली फ्री देकर 3 माह का बिजली बिल माफ हो। मोहल्ला क्लिनिक खोलकर इलाज मुफ्त में किया जाय।प्रायवेट स्कूलों में बच्चों की फीस माफ होना चाहिए। कोरोना योद्धा सेवाधारियों की मृत्यु पर 1 करोड़ रु की सहायता दी जाय। कोरोना से कितने लोगों की मृत्यु हुई है, उसका सही आकलन व जांच कर मृत्यु प्रमाणपत्र दिए जाय। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर, जिला संघटन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, सुनील चोहान, जाकिर शेख, शेखर परमार, फतेमोहमद शेख, निखलेश नामदेव, जाकिर खान, बाबुलाल यादव, सुन्दरपालसिह ठाकुर सलमान सदर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी दीपक मालवीय ने दी।




