मेवाड़ा गायरी समाज द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट
“नारी शक्ति का गौरव,समाज में न्याय,धर्म एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति महान योद्धा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 296 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी गायरी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती चौधरी, जावरा द्वारा सोशल मीडिया पर आव्हान से पुरे देश, प्रदेश, जिला, तहसील, ग्राम स्तर पर लोक माता की जन्म जयंती बड़े धूमधाम से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मनाई गई, जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घर घर दीप जलाकर ,माल्यार्पण कर जयंती मनाने का संदेश दिया गया था, जिसको समाज जनों ने रतलाम जिले में भी अपने ,अपने घर ,व गांव में मनाया जिसमे जावरा ,पिपलौदा ,चौरासी बडायला ,भूतेडा ,हिंगोरिया धांधू आदी जगह पर लोकमाता माता के चित्र पर माल्यार्पण कर ,दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर सभी समाजजनो ने अपने घर परिवार के साथ जयंती मनाई ,व समाज के प्रति लोकमाता के संघर्ष को याद दिलाया एवं इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, मै भी अहिल्या इसमें समाज की कई बालिकाओं ने लोकमाता अहिल्या देवी जैसी वेश भूषा पहनकर लोकमता जैसा स्वरूप बनाया और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया, इसमें प्रथम पुरूस्कार 2100/- द्वितीय पुरस्कार 1100/- तृतीय पुरूस्कार 551/- से विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा ।।


