अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

युवती की हत्या का आरोप फुफेरे भाई सहित दो युवकों पर

लोकेशन – खुरई
खुरई देहात थाना अंतर्गत ग्राम बछउ बांदरी गांव में एक युवती की हत्या का आरोप फुफेरे भाई सहित दो युवकों पर लगा है। परिजनों ने हत्या करते भागते समय रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खुरई के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बछउ बांदरी गांव में एक अभिाषा नाम की 19 वर्षीय युवती की हत्या का आरोप परिजनों ने दो युवकों पर लगाया है। परिजनों ने बताया कि युवती अपनी दादी के पास थी चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में गये तब देखा कि उसकी बेटी के गले मंे एक गमछा बंधा है। दो युवक भाग रहे है। पीछा कर दोनों को पकड़ा। दो में से एक युवक युवती का फुफेरा भाई है। मृतक युवती खुरई के शासकीय कालेज की बीएससी फायनल ईयर की छात्रा है। उसका आज प्रेक्टीकल भी था। इससे पहले उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने अपने ही भांजे सहित एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close