युवा वैक्सीन लगवाने के बाद दिखे उत्साहित बोले करोना से लड़ने के लिए बैक्सीनेशन जरूरी

दिनाक….15/5/21
लोकेशन …रायसेन सिलवानी
रिपोर्टर….. शुभम साहू
सिलवानी। नगर में शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय में 18 वर्ष से ऊपर के उम्र वाले युवाओं को कोविड-19 वैक्सीन की लगाई गई। जहां 12 तारीख को भी वैक्सीनेशन किया गया साथ में शनिवार को युवाओं में काफी उत्साह देखा गया।
वैक्सीन है जरूरी संदेश के साथ स्थानीय सहित ग्रामीण युवाओं ने भी इसका डोज लगवाया। सिलवाने के उत्कृष्ट विद्यालय मैं कोविड-19 के दूसरे दिन शनिवार को 130 लोगों के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया आरक्षित थी। जिसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर युवाओं ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की थी। क्षेत्र के युवाओं सहित आसपास के युवा भी इस टीकाकरण में शामिल हुए और उन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवाया। टीका के बाद युवाओं को एक अलग कमरे में आधे घंटे के आराम करवा कर बुखार की दवाई दी गई। युवाओं में वैक्सीनेशन के प्रति खासा उत्साह देखा गया।
संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी
कोरोना संक्रमण बचाव के लिए कोविड-19 है हमारे देश के वैज्ञानिक और उनके बचाव के लिए वैक्सीन बनवाया है इसे मे हमें डरना नहीं, क्योंकि यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
अपूर्वा पाण्डेय
वैक्सीनेशन के बाद भी सुरक्षा जरूरी
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन तो जरूरी है वही वैक्सीनेशन के बाद भी सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क भी जरूरी है और गाइडलाइन का पालन सभी अवश्य करें और अपना नंबर आने पर टीका जरूर लगवाएं।
अंतोदय पाण्डेय


