रतलाम-कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के साथ जावरा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं व प्रमुख कार्यो का निरिक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।
पवन सोलंकी की रिपोर्ट
कलेक्टर ने विधायक के साथ किया विभिन्न कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर पुरुषोत्तम ने विधायक डॉ. पाण्डेय के साथ हेरिटेज भवन महात्मा गांधी उत्कृष्ट विद्यालय का निरिक्षण किया। इस विद्यालय को पुराताविक महत्व के चलते जीर्णोद्धार किया जा रहा है। विद्यालय को सी.एम. राईजिंग स्कूल में भी चयन किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय की पुरानी बनावट की प्रशंसा की। विधायक व कलेक्टर ने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के स्थल का निरिक्षण किया। यहा ब्रिज के एक और ऊँचाई को बढाने की कार्ययोजना पर चर्चा की। बाद में प्रीमियर आईल मिल परिसर का भी निरिक्षण किया। यहाँ कुछ समय पूर्व अनुविभागीय अधिकारी जावरा ने विभिन्न हिस्सों को शासकीय दर्ज किये जाने के आदेश किये जिसकी भी चर्चा की गई। कलेक्टर व विधायक ने सिविल हास्पिटल का निरिक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बनाए गये बच्चो के वार्ड का भी निरिक्षण किया। यहाँ एक और स्थापित हो रहे आक्सीजन प्लांट के कार्य को भी देखा। सिविल हास्पिटल में नवीन आधुनिक पैथालाजी लेब, डिजिटल एक्सरे मशीन व प्रस्तावित सीटी स्केन मशीन स्थल का भी अवलोकन किया। चिकित्सालय परिसर में आकर्षक चित्रकारी से कलेक्टर ने आकर्षित होकर प्रशंसा करते हुए कहा कि जावरा का माडल सभी जगह लागू किया जाना चाहिए। परिसर में निर्मित हो रहे महिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भी निरिक्षण कर समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। पुरुषोत्तम व डॉ. पाण्डेय ने माडल स्कूल के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर व स्वीमिंग पूल का कार्य भी देखा। प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


