ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
रतलाम-गुणावद जल प्रदाय योजना के तहत 3 हजार से अधिक घरेलू नल कनेक्शन हुए 14 ग्रामों के 28 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी|

गुणावद जल प्रदाय योजना के तहत 3 हजार से अधिक घरेलू नल कनेक्शन हुए
14 ग्रामों के 28 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी
जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है । रतलाम में जल निगम की प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना के तहत गुणावद से 3366 घरेलू नल कनेक्शन अब तक दिए जा चुके हैं। यहां से कुल 6043 घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना प्रस्तावित है। इस योजना से 14 ग्रामों के 28 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी। मलेनी नदी स्त्रोत से संचालित होने वाली इस योजना में जल प्रदाय क्षमता 2.80 एमएलडी है। इस योजना की अनुमानित लागत 25.94 करोड़ है। इस योजना की वर्तमान में 81प्रतिशत से अधिक प्रगति हो चुकी है।


