ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम में आकाशवाणी एफ.एम. सेवा की सौगात|

 पवन सोलंकी की रिपोर्ट 

 

रतलाम में आकाशवाणी एफ.एम. सेवा की सौगात आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के आदेश दिनांक 15 जुलाई 2021 के आदेशानुसार रतलाम क्षेत्र के लिए 10 किलो वाट एफ.एम. प्रेषण सेवा का शुभारंभ 23 जुलाई को अपर महानिदेशक कार्यालय आकाशवाणी एवं दूरदर्शन मुंबई के निदेशक श्री अर्जुन विभूते एवं दूरदर्शन केंद्र वड़ोदरा के उप निदेशक वीरेंद्र पंडित द्वारा ट्रांसमीटर की पूजा-अर्चना एवं पुष्प मालाएं अर्पित कर किया गया। इस सेवा के प्रारंभ होने से रतलाम क्षेत्र की जनता विविध भारती सेवा के प्रसारण 100.4 मेगा हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर प्रतिदिन सुने जा सकेंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी इंदौर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी ए.के. जोशी एवं दिलीप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंस्टॉलेशन अधिकारी हरीश मुंबई द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close