ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम-सैलाना क्षेत्र में 200 करोड़ की सिंचााई परियोजना को मिलेगी स्वीकृति|

 पवन सोलंकी की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सैलाना विधानसभा में 200 करोड़ की नई सिंचाई परियोजनाओं को मुर्तरूप देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही रतलाम -बाजना के अधूरे मार्ग को भी तत्काल शुरू करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
भाजपा नेता नारायण मईड़ा एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिले।
इस दौरान उन्हौने सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नटवरपुरा परियोजना सहित 200 करोड़ की छोटी बड़ी सिंचाई एवं निस्तारी तालाब की परियोजना को स्वीकृति देनें का मांगपत्र भी सौंपा। श्री मईड़ा ने सीएम से कहा सैलाना क्षेत्र में सिंचाई परियोजना के तहत रुके हुए तालाब और परियोजना पूर्ण हो जाएं तो इस क्षेत्र के किसान भरपूर तरक्की कर सकते हैं। इसके साथ ही पर्यटन के लिए भी क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं जो जल स्त्रोत विकसित होने के बाद स्वत: विकसित हो सकते हैं। सैलाना के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रहे नारायणसिंह मईड़ा के नेतृत्व में भाजपा अजजा प्रदेश मंत्री मोतीलाल निनामा और प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूछा कि सैलाना में वर्तमान में क्या समस्या आ रही है। मईड़ा ने उन्हें बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 200 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना घोषणा और स्वीकृति के बाद भी अधूरी पड़ी हुई है। इसमें प्रमुख रुप से नटवरपुरा तालाब, अन्य गांवों में निस्तारी और अनिस्तारी तालाब और छोटे-बड़े डेम आदि के कार्य हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close