ताजा ख़बरेंधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम । इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए गांव के उपसरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया।

उपसरपंच ने की गधे की सवारी।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम –  बारिश न होने से किसान काफी परेशान हैं। मानसून की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। बारिश कराने के लिए ग्रामीण टोटकों का सहारा लेने लगे हैं।ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां उपसरपंच को ग्रामीणों ने गधे पर बैठा कर शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि इससे इंद्र देव खुश होंगे और बारिश होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि बारिश नहीं होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए गांव के उपसरपंच द्वारा गधे की सवारी कर देवी-देवताओं का पूजन करने से अच्छी बारिश होती है। रतलाम के धराड़ गांव के उपसरपंच मनोज राठौड़ ने पहले ढोल-ढमाकों के साथ गधे की सवारी की। इसके बाद देवी देवताओं का पूजन कर अच्छी बारिश की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close