रतलाम। रविवार लॉकडाउन में सैर सपाटे पर निकले लापरवाह लोगों की टीआई ने लगाई क्लास, कोई मॉर्निंग वॉक पर निकला तो कोई दवाई खरीदने का बना रहे बहाना।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि 10 जून से रतलाम जिले को पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है। जिसमें रविवार को छोड़कर शेष दिनों में सभी दुकान और मार्केट खोले जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद रविवार लॉकडाउन में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार के दिन शहर में कई लोग बेवजह घूमते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की सख्ती भी शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर देखने को मिली। जहां लोगों को बेवजह नहीं घूमने की हिदायत दी गई । स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कई लोग बेवजह घूमते हुए नजर आए।
थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि पकड़े गए लोगों में कई लोग सैर सपाटे के लिए निकले थे। पकड़े जाने पर कई लोग बहानेबाजी भी करते नजर आए हैं । किसी ने ऑफिस का जरूरी काम होना बताया तो किसी ने दवाई खरीदने जाने का बहाना बनाया। पकड़े गए लापरवाह लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई और चालानी कार्यवाही कर छोड़ा गया।बहरहाल कोरोना की कम होते संक्रमण के साथ ही रतलाम जिला अब पूर्ण रूप से अनलॉक हो चुका है लेकिन रविवार के दिन लॉकडाउन के दौरान कई लोग वीकेंड लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए नजर आए है।


