मध्यप्रदेश

रतलाम।सैलाना पुलिस ने मटन की दुकान पर मारा छापा,

कसाई ने तीन बकरे काट कर फ्रीज मे गर्दन छिपाई कोरोना कंटेनमेंट का बैनर हटा कर बेंच रहा था मटन ।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

प्रशासन एक ओर जहां दिन रात एक कर कोरोना चैन तोड़ने मे लगा हुआ है। वही दूसरी ओर एक कसाई बकरे काट कर मटन बेंचने मे लगा हुआ था। पुलिस ने छापा मार कर मटन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा मे भिजवाया।

सुबह पुलिस द्वारा नगर में कोरोना गस्त के दौरान सूचना पर पुलिस ने कसाई के घर छापा मारा जहा कसाई ने अपने घर बने कंटेंट मेन्ट जोन को हटा दिया गया । पुलिस द्वारा छापामार कारवाई कर बकरे की तीन गर्दन सहित अन्य मटन फ्रीज से जब्त कर टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर , एस आई मनोज पाटीदार सहित उपलब्ध पुलिस बल को सौंपी। प्रशासन को बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि रतलाम जिले के सैलाना तहसील की बोहरा बाखल में एक कसाई मटन बेच रहा है मौके पर पुलिस बल के साथ तहसीलदार ने जब दुकान का निरीक्षण किया तो फ्रीज मे से बकरे की तीन गर्दन कटी हुई व अन्य मटन मिला। जिसे जब्त कर पुलिस अभिरक्षा मे भिजवाया। प्रशासन द्वारा मौके पर उपलब्ध जीवित १५ पशुओ को नगर परिषद द्वारा जब्त करने के निर्देश राजस्व निरीक्षक श्री मकवाना को दिये। खास बात यह है कि कसाई की दुकान पर कंटेनमेंट झोन बना हुआ था, दुकान के बाहर लगे बैनर को हटा कर निरंतर मटन बेंच रहा था।

थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपीगण अलताफ , इरफान और सूफियान पिता मोहम्मद आबिद कुरैशी के विरूद्ध आईपीसी की धारा १८८, २६९, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा ५१ क, महामारी अधिनियम की धारा ३/४ क, २५ आर्मस ऐक्ट मे प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी गण रमज़ान के महीने मे बकरे काट रहे थे

Related Articles

Back to top button
Close
Close