ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

राजगढ़ – पीपल्या कुल्मी में मंदिर जिर्णोद्धार पर कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही भगवान भोलेनाथ की पालकी भी निकाली

शम्भू दयाल टेलर की रिपोर्ट

पीपल्या कुल्मी में मंदिर जिर्णोद्धार पर कलश यात्रा

पीपल्या कुल्मी में सावन महीने में शिव भक्तों द्धारा  कई वर्षों से शिव स्त्रोत का पाठ किया जाता है। इन दिनों यहां शिव पार्वती के मंदिर का जिर्णोद्धार किया गया है, नव निर्मित मंदिर में 13 अगस्त को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के साथ ही शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस हेतु नव निर्मित मंदिर को बंदनवारों से सजाया गया है।बुधवार को गांव के प्रमुख मार्गों से  बैंड बाजे के साथ आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही भगवान भोलेनाथ की पालकी भी निकाली । मूर्ति स्थापना स्थानीय पंडित सत्य नारायण शास्त्री और पंडित संदीप जोशी उज्जैन के सानिध्य में होगा। हवन यज्ञ पर मुख्य यजमान रवि तेजरा ने 1लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपए की बोली लगाई गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भोले के भक्तगण और महिलाएं शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close