राजगढ़-श्याम तेजरा खिलचीपुर विधानसभा सभा के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त बधाईयों का लगा तांता तेजरा ने जताया विधायक प्रियव्रत सिंह का आभार क्षैत्र में खुशी की लहर
शम्भू दयाल टेलर की रिपोर्ट
खिलचीपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा साहब प्रियव्रत सिंह खिंची द्वारा जौहरी की तरह “हीरे” की पहचान कर खिलचीपुर क्षैत्र में अपने प्रतिनिधी के रूप में एक ऐसी शख्सियत का चयन किया है जिनकी निष्ठा,ईमानदारी,कर्मठता,दूरदर्शीता और सफल संगठक की क्षमता से समूचा क्षैत्र वाकिफ है। वह शख्सियत हे पीपल्या कुल्मी के महेशचंद्र तेजरा जिन्हें लोग श्याम बाबू के नाम से जानते हैं।
महज 19 साल की उम्र में पीपल्या कुल्मी जैसे जागरूक नागरिकों के गांव में पहली बार सरपंच के रूप में जनसेवा का आगाज करने वाले श्याम तेजरा जीरापुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ,जीरापुर मंडी अध्यक्ष,जीरापुर जनपद उपाध्यक्ष, मार्केटिंग अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर काबिज रहे लेकिन कभी ऐसा कृत्य नहीं किया जिससे कोई उंगली दिखाए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास सिपहसालारों में शुमार श्री तेजरा ,लक्ष्मण सिंह ,जयवर्धन सिंह और क्षैत्रिय विधायक प्रियव्रत सिंह के भी खासे चहेते हैं। अपनी बेबाकी ,निपुण वक्ता और कुशल संगठक के रूप में क्षैत्र ही नहीं अपितु समूचे राजगढ़ जिले में तेजरा जी ने अपनी छबि कायम की है। उनकी ईमानदारी, साफ सुथरा दामन ,कार्य के प्रति निष्ठा और लगन पर विश्वास जताकर “राजा”साहब खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह खिंची द्वारा गांव पीपल्या कुल्मी के सिरमौर “श्याम “तेजरा को विधायक प्रतिनिधी नियुक्त किया है। इस हेतु विधायक श्री खिंची की अनुशंसा पर कलेक्टर कार्यालय राजगढ़ द्वारा विधिवत पत्र भी जारी कर दिया है। श्याम तेजरा को विधायक प्रतिनिधी नियुक्त करने पर उन्हें क्षैत्र सहित दूर दराज से भी शुभकामनाएं और ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। श्याम तेजरा द्वारा खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जो विश्वास श्री खिंची द्वारा मुझ पर जताया गया उस पर में खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करूंगा।
अपनी साफ सुथरी स्वच्छ छवि से अलग ही पहचान रखने वाले श्री तेजरा यूं तो बाल्यकाल से ही कांग्रेस से प्रभावित से लेकिन सन 1974 से लगातार कांग्रेस के लिए बगैर किसी पद लोलुपता के संगठन में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। श्री तेजरा की नियुक्ति से क्षैत्र के लोगों में अपार हर्ष है।


