राजेन्द्रग्राम-खेल भावना से खेल खेले, हार मे ही जीत मिलती है -रामसिंह आर्मो जिला पंचायत उपाध्यक्ष
कोहका टीम को एक शून्य से हराकर अचलपुर टीम बनी विजेता

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट
खेल भावना से खेल खेले, हार मे ही जीत मिलती है -रामसिंह आर्मो जिला पंचायत उपाध्यक्ष
कोहका टीम को एक शून्य से हराकर अचलपुर टीम बनी विजेता
राजेन्द्रग्राम। फुटबाँल प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया और हार जीत का सामना करते हुए दिनांक 16 -09- 2021को फुटबाँल टुर्नामेंट का ग्राम पंचायत गिरारी में समापन समारोह कार्यक्रम कर खिलाड़ियों को सम्मान भेंट किया गया। इस अवसर पर रामसिंह आर्मो जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत गिरारी सरपंच पति भंवर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र रजक की उपस्थिति में फाईनल मैच में अचलपुर एवं कोहका के बीच खेल खेला गया। जिसमें अचलपुर के ट्रेन टीम ने कोहका टीम को एक शून्य से हराकर अचलपुर टीम आगे रही फुटबाँल प्रतियोगिता में अचलपुर टीम को जीत हासिल हुई और खिलाड़ी बन्धुओं ने अपने गांव एवं खेल में अपना नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम को गति देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी खिलाड़ी बंधुओ को संबोधित कर कहा खेल-खेल भावना से खेलने से जीत हासिल होती है। सबसे बडी बात तो यह है जब खेलते समय कोई टीम हार जाये और प्रयास करना कम कर दे ऐैसा न करे हार में ही जीत हासिल होती है। कभी अपने आपको सुस्त होने न दे ताकि हमारा मनोबल कमजोर न पड़ने पाए की सलाह देते हुए संबोधित किया इस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह, उपाध्यक्ष चैन सिंह, ग्राम पंचायत पटना सरपंच पति रामेश्वर मोर्चे, ग्राम पंचायत काेहका सरपंच जगतदेव सिंह, कुम्हरवर के पूर्व सरपंच सुखना सिंह, जितेंद्र बघेल, गुड्डू जयसवाल , राम कुमार जयसवाल, गुलाब सिंह, अर्जुन,नवल सिंह,राजेश सिंह एवं खिलाड़ी बंधु व हजारों की संख्या में खेल का आनंद लेते ग्रामीण जन उपस्थित रहे


