राजग़ढ -“स्वछता ग्राही मानदेय को तरसे* *जीरापुर जनपद सीईओ को दिया ज्ञापन*|
शम्भू दयाल टेलर की रिपोर्ट
समग्र स्वछता मिशन का खूब ढिंढोरा पीटा।खूब झाड़ू लगवाए और अब जब काम निकल गया तो जिन स्वच्छता ग्राहियों ने लगन से काम किया था उन्हें अब मान देय के लिए तरसाया जा रहा है। स्वच्छता मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कहीं एक तो बड़ी पंचायतों में दो-दो स्वच्छता हितग्राहियों की अस्थाई नियुक्ति की गई थी। मामूली से मानदेय पर इन स्वच्छता हितग्राहियों को यह भरोसा था कि शायद यह काम हर महीने मिलेगा लेकिन स्वच्छता ग्राहियों का यह सपना सपना ही रह गया । स्वच्छता मिशन में अब इन स्वच्छता ग्राहियों से कोई काम नहीं लिया जा रहा है । खास बात यह से कि पहले जो जो काम कर चुके हैं उनका मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। राजगढ़ जिले की जीरापुर जनपद पंचायत अंतर्गत अनेक स्वच्छता ग्राही मान देय की आस में जनपद पंचायत जीरापुर के चक्कर लगा रहे हें। शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जीरापुर क्षैत्र के स्वच्छता ग्राहियों ने जनपद सीईओ विनित त्रिपाठी को ज्ञापन देते हुए निर्णय लिया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम भी संयुक्त मोर्चा का समर्थन करते हुए हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान रजनी योगी,मुकेश मालाकार,कालुराम राठोर,गजरा पवांर ,लक्ष्मी नारायण पवांर, भगवती दांगी,दुर्गा पवांर आदि मौजूद थे।


