रीवा।गोविंदगढ़ पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी

रीवा से पवन त्रिपाठी की रिपोर्ट
रीवा, जिले के कार्यकुशल पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा कोरोना से बचने व बैक्सीन लगाने हेतु जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया जो कि लगातार जारी है जिसके तहत गांव-गांव,मोहल्ले-मोहल्ले जाकर गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है गोविंदगढ़ के तेज तर्राट एवं सक्रिय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह बघेल की उपस्थिति में पुलिस व युवा एकता परिषद के संभागीय संयोजक विकाश अग्निहोत्री, रजनीश पाण्डेय एवं परिषद के सभी युवाओं ने ग्राम बांसा में गुरौलिहान टोला एवं गोविंदगढ़ में गोमती चौराहा में मास्क सेनेटाइजर वितरित करते हुए लोगों से आवश्यक रूप से बैक्सीन लगवाने व मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,हांथ व कपड़ों की साफ सफाई रखने,मास्क को प्रतिदिन साफ करने की अपील की गई। इस दौरान गोविंदगढ़ पुलिस स्टाफ में प्रधान आरक्षक ओ.पी तिवारी,आर.उपेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रभान सिंह,स.उनी. गुलाब सिंह,सुशील तिवारी,राहुल पाण्डेय तथा सहयोगी समाजसेवियों में क्रीड़ा भारती अध्यक्ष मोहनलाल शुक्ला,ज्ञानेंद्र सिंह,संजीव द्विवेदी पिंटू,अनीश शुक्ला गिरीश,सीताराम अग्निहोत्री,सत्या गुप्ता मानू,नीरज शर्मा,अजय तिवारी,प्रभारी नितिल सरकार आदि उपस्थित रहे।


