ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

विकास खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बंद पाए गए स्कूल 1 दिन का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस किया जारी

बंद पाए गए स्कूल 1 दिन का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस किया जारी

By Rohit Kumar Ojha

खातेगांव से संतोष कुमार धनगर की
रिपोर्ट

विकास खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बंद पाए गए स्कूल 1 दिन का वेतन काटकर कारण बताओ नोटिस किया जारी

देवास जिले के खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम कांजीपुरा एवं ग्राम उमरिया में शासकीय शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही का मामला उभरकर सामने आया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड शिक्षा अधिकारी खातेगांव किशन उईके द्वारा 30 जुलाई को शासकीय शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कांजीपुरा मैं सभी शिक्षक अध्यापन कार्य करते हुए पाए गए किंतु शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कांजीपुरा तथा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय उमरिया मैं शिक्षकों की घोर लापरवाही के चलते स्कूल बंद पाए गए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य है इसके बाद भी स्कूल में ताले लगे मिलना और शिक्षक अनुपस्थित मिलना उक्त विद्यालयों के शिक्षकों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा होता है, विकास खंड शिक्षा अधिकारी किशन उईके ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय उमरिया एवं कांजीपुरा मैं अनुपस्थित सभी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा दोनों स्कूलों का प्रकरण तैयार कर उचित कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button
Close
Close