विधायक के प्रयास से अशोकनगर को मिले 50 और रेमडेसिविर इंजेक्शन, 39 ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगवाए

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
विधायक जजपाल सिंह जज्जी जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता बनी रहे इसको लेकर स्वास्थ आयुक्त सहित प्रदेश स्तर के अधिकारियों से सतत रूप से बात कर रहे है। उन्होंने 20 इंजेक्शन मिलने के वाद भी गुरुवार को फिर लगातार बड़े अधिकारियों से चर्चा की जिसके उपरांत शुक्रवार को जिले को 50 इंजेक्शन फिर मिल गए है और लगातार इंजेक्शन की उपलब्धता बनी रहे इसके प्रयास किये जा रहे हैं।
एक इंजेक्शन मरीज को एक दिन में लगाया जाता है 6 डोज गंभीर मरीज को दिए जाते है जिसकी भरपाई अशोकनगर विधायक लगातार कर रहे है।गुरुवार को आये इंजेक्शन को मरीजो को एसडीएम एवं डॉक्टरों की निगरानी में लगवाए जा रहे है। और शुक्रवार को फिर 50 इंजेक्शन मिल गए। विधायक जज्जी ने जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखते हुए 39 ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगवा लिए है।


