शाढ़ौरा । ओझा (विश्वकर्मा )समाज द्वारा प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन ।
शाढ़ौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट

शाढ़ौरा – ओझा विश्वकर्मा समाज समिति अशोक नगर द्वारा कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नारायण ओझा द्वारा इस ज्ञापन का वाचन संयुक्त कलेक्टर महोदय के समक्ष किया गया । जिसमे 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई है ।
भगवान विश्वकर्मा जी भारतीय संस्कृति में पूजे जाते हैं तथा भारत के सभी प्रतिष्ठानो, औद्योगिक क्षेत्रों व सभी समाज बंधुओं द्वारा इस दिन पूजा अर्चना की जाकर धूमधाम से पूजन दिवस मनाया जाता है । इसलिए सभी जगह 17 सितंबर को अवकाश घोषित करने की मांग ज्ञापन में की गई है।
ज्ञापन देने में सुरेंद्र ओझा , अध्यक्ष , मुकेश झा (संरक्षक), राम किशोर ओझा, राकेश ओझा, विनोद ओझा, लालाराम (लल्लू) ओझा, रवि ओझा , बृजेश ओझा, सुशील ओझा, विनोद (छोटे) ओझा, संतोष कुमार ओझा जिसमें सभी ओझा समाज बंधु उपस्थित रहे ।


