शाढ़ौरा। पूर्व मंत्री जयबर्धन सिंह का कांग्रेसियों ने किया स्वागत।पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन।
ब्लॉक अध्यक्ष ने अपनी बाइक की दान।

देवेश ओझा की रिपोर्ट
प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयबर्धन सिंह के कल सोमवार को नगरागमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेजी चौराहे पर पहुंच कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य अगवानी व स्वागत किया गया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निखिल रघुवंशी ने केंद्र सरकार की विफलता व गलत नीतियों के कारण बढ़ रही मंहगाई व पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते हुए विधायक श्री सिंह के समक्ष अपनी होंडा साइन बाइक मुन्ना आदिवासी को दान कर दी।
दीपक जैन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं –
शाढ़ौरा आगमन पर पूर्व मंत्री श्री सिंह यहां डॉ सुनील जैन के निवास पर पहुंचे तथा प्रगति मानव सेवा संस्थान राघौगढ़ के सेक्रेटरी दीपक जैन के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे स्व.दीपक जैन की पत्नि व डॉ सुनील जैन की पुत्री रश्मि जैन व उनके बच्चों से भी मिले तथा दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि दीपक के बाद इन बच्चों के लालन पालन व अच्छी शिक्षा से लेकर बड़ा करने तक की जिम्मेदारी अब परिवार से ज्यादा मेरी है जिसे मैं हर तरह से पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि दीपक के निधन से न केवल परिवार व संस्थान को बल्कि व्यक्तिगत रूप से मुझे भी बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। वह एक बहुत ही सरल ईमानदार, मेहनती व प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे।
इस दौरान श्री सिंह के साथ कांग्रेस के गुना जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष निखिल रघुवंशी के नेतृत्व में स्वागत करने वालों में राहुल रघुवंशी, मोनू रघुवंशी, दीपेंद्र रघुवंशी,सोनू रघुवंशी आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


