शाढौरा। भाजपा की शाढौरा मंडल की बैठक संपन्न ।
शाढ़ौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट

शाढौरा। भारतीय जनता पार्टी की शाढौरा मंडल की बैठक एक स्थानीय मैरिज गार्डन में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज मनोरिया ने अपनी शिरकत की , मंडल शाढौरा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत वंदन कर अभिवादन किया । बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीरज मानौरिया ने कहा कि भाजपा की रीति नीति अनुसार सामाजिक विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें प्रत्येक मंडल पर बैठक आयोजित की जा रही है , यह बैठक जिला लेवल , प्रदेश लेवल और मंडल लेवल पर आयोजित की गई है , उसी तारतम्य में आज शाढौरा में यह बैठक ली गई है और आने वाले 17 सितंबर को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है । जन्मदिन को बड़ी सादगी से हर्षोल्लास के साथ कैसे मनाया जाना है इस विषय पर चर्चा की गई दिनांक 17 सितंबर से लेकर दिनांक 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मनाया जाएगा जिसमें कि फल वितरण, पौधरोपण और कोरोना वेक्सीनेशन महअभियान को गति देकर इस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं बैठक में मंच का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं आभार व्यक्त मंडल के उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने किया ।


