अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शादी समारोह से लापता हुई नावालिग बच्चियों को पुलिस ने चंद घंटों में लगाया पता

रेखा नगर इलाके से चमेली नामक रिश्तेदार के यहां पुलिस ने सुबह बच्चियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

शादी समारोह से लापता हुई नावालिग बच्चियों को पुलिस ने चंद घंटों में लगाया पता
By Rohit Kumar ojha
भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
शादी समारोह से लापता हुई नावालिग बच्चियों को पुलिस ने चंद घंटों में लगाया पता
रेखा नगर इलाके से चमेली नामक रिश्तेदार के यहां पुलिस ने सुबह बच्चियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा 
भिण्ड- वीटीआई बम्बा पुरा स्थित एक शादी समारोह में पावई से शामिल होने आयीं क्रमशः 9 एवं 7 बर्ष की दो बच्चियो बुधवार शाम से लापता हो गई थी।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए। बगैर समय गवाए रात भर रिश्तेदारों सगे संबंधियों के यहाँ तलाश शुरू कर दी थी। तब जाके गुरुवार सुबह 9 बजे  बीटीआई रोड स्थित सबित्री नगर  इलाके में उन्हीं के रिश्तेदार चमेली नामक महिला के यहां दोनों बच्चियो को पुलिस ने ढ़ूढ़ निकाला है। नाबालिग बच्चियां उस महिला के घर कैसे पहुंची इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बरहाल समय रहते पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सकुशल अपने हाथों में लिया और पूँछ ताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे  के नेतृत्व एवं सीएसपी आनंद राय की अगुवाई मैं  देहात थाना प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह मय  बल के साथ सफलता हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close