शिक्षा बचाओ यात्रा का देवेन्द्रनगर में हुआ आगमन छात्रों की शैक्षणिक हत्या बन्द करो कक्षा 1 से 8 तक विद्यालय खोलो

पन्ना से दीपेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
शिक्षा बचाओ मंच मध्यप्रदेश द्वारा अमरकंटक से भोपाल तक 34 जिलों में शिक्षा बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का आगमन आज देवेन्द्रनगर में हुआ। यह यात्रा रैनबो पब्लिक स्कूल पहुँची जहां पर मंचीय कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक प्रमित अग्रवाल द्वारा उपस्थित आगन्तुकों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस यात्रा में मोहनदास नागवानी,जुगलकिशोर मिश्रा,धर्मेन्द्र शर्मा,सत्यनारायण सोनी उपस्थित रहे। शिक्षा बचाओ यात्रा का मूल उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत एवं मंथन का ऐसी संभावनाओ को तलाशना है जहां हम बच्चों का बचपन वापस लौट आ सके और उनकी शैक्षणिक हत्या होने से रोक पाए। साथ ही विगत 1 वर्ष से कोरोना काल के चलते हमारा शिक्षा का ढांचा जिस बुरी तरह से ध्वस्त हुआ है उसे देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय को अतिशीघ्र खोला जाए। बच्चों के लिये स्कूल महत्वपूर्ण है न कि मोबाइल से पढ़ाई।


