सबलगढ़ (मुरैना)| टेटरा थाने की लापरवाही पार्ट 1 घोर लापरवाही टेटरा थाने के सामने से रेत माफिया धड़ल्ले से निकाल रहे रेत की भरी ट्रॉलीया आखिर टेटरा थाना प्रभारी जानकर भी अंजान क्यों बनी है|

रवि शिवहरे की रिपोर्ट
पुलिस की मिलीभगत गैर जिम्मेदाराना बयान दबंग बेखौफ टेटरा थाना तहसील सबलगढ़ का सबसे बड़ा थाना कहा जाता है जहां रेत माफिया बेखौफ होकर टेटरा थाने के सामने से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल कर ले जा रहे हैं जबकि रेत उत्खनन मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रतिबंध है सबलगढ़ प्रशासन तथा थाना टेटरा की थाना प्रभारी भी जानकर भी अंजान है इससे तो ऐसा लगता है कि टेटरा थाना प्रभारी अपनी आंखों को बंद करके रेत खनन माफियाओं का साथ देते नजर आ रही है| जब पत्रकारों द्वारा थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी जाती है तब उनका गैर जिम्मेदाराना बयान यह दिया जाता है कि थाने में कोई ना होने पर रेत माफिया अपनी रेत से भरी ट्रोलिया निकाल ले जाते हैं इसे क्या कहें लापरवाही या सांठगांठ क्या थाने पर पुलिस सिपाही ड्यूटी नहीं दे रहे हैं क्या रेत की ट्रॉलीयो का निकलना जायज है इसका मतलब तो यह हुआ कि टेटरा चौराहे पर थाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि थाना होते हुए भी इन रेत माफियाओं पर लगाम नहीं लग रहा है बने रहिए दिवाकर न्यूज़ चैनल के साथ पार्ट 2 जल्दी ही प्रकाशित किया जाएगा|


