मध्यप्रदेश

सांवेर में बन रहा कोविड सेंटर, ग्रामीणों की परेशानियां हुई कम

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फेलने के बाद बड़ी संख्या में संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं, जहां इन्दौर के शहरी क्षेत्र के साथ ही अब ग्रामीण अंचल में भी कोरोना जमकर पैर पसार रहा है। ऐसे में कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा इंदौर शहर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोविड सेंटर बनाए जा रहे हैं। जहां बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह , जलसंसाधन मंन्त्री और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई अन्य अधिकारी सांवेर पहुंचे। सभी ने सांवेर के शासकीय महाविद्यालय में कोविड सेंटर वाले स्थान का निरीक्षण किया, जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस कोविड सेंटर में 30 पलंग की व्यवस्था की गई है ,जहां कोरोना से संक्रमित मरीजों को खानपान की स्वच्छ व्यवस्था और तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें दवाई ऑक्सीजन सहित
मरीज का भोजन भी शामिल है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जल्दी ही यह कोविड सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा जहा संक्रमितों को रखा जाएगा, वही यदि किसी मरीज की स्थिती गम्भीर होती है तो उसे इन्दौर रेफर किया जाएगा। वही इस कोविड सेंटर को लेकर नगर में हुए आयोजन में मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई लोगों ने कोरोना को लेकर सभी को जागरूक करने की कोशिश की और जिला प्रशासन के नियमों के पालन करने की अपील भी की।

सांवेर में कोबिट सेंटर बनने से ग्रामीणों की कम होगी परेशानी

साँवेर क्षेत्र में कोविड सेंटर बनने से सैकड़ों ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा, वैसे तो लंबे समय से यहां कोविड सेंटर बनाने की मांग उठ रही है। किंतु अब इस सेंटर में बनने के बाद सांवेर क्षेत्र के तमाम ग्रामीण अंचल से आने वाले नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा या फिर यूं कह सकते हैं कि उनकी परेशानियां कुछ हद तक कम हो जाएगी। पहले जब ग्रामीण शासकीय अस्पताल इलाज करवाने पहुचते थे तो उन्हें एंबुलेंस या अन्य किसी साधन से इंदौर रेफर किया जाता था इस दौरान ग्रामीणों को काफी हद तक परेशान होना पड़ता था किंतु इस कोविड सेंटर बनने के बाद यदि कोई कोविड-19 से संक्रमित होता है तो डॉक्टरों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कोविड सेंटर में यानी के सांवेर में ही भर्ती कर दिया जाएगा । जहां सर्व सुविधा युक्त इस कोविड सेंटर में ग्रामीणोंका उपचार होगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close