मध्यप्रदेश

सिलवानी।रामपाल सिंह ने विधायक निधि से स्कूल भवन को बनाया कोविड सेंटर, 25 पलंग रहेंगे उपलब्ध

मंडल अध्यक्ष ने किया कोविड सेंटर का शुभारंभ

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। क्षेत्र में जिस तेजी से कोविड का संक्रमण फैल रहा है। उसे नियंत्रित करने के लिए जहां एक और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इससे निपटने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने भी कई व्यवस्थाएं कराई हैं। अब उन्होंने 25 बिस्तर का कोविड सेंटर बनाने के लिए अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है। नगर सिलवानी में उसका उद्घाटन विधायक रामपाल सिंह द्वारा वीडियो कॉल पर करते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित वाले मरीजों को रखा जाएगा और उनके बेहतर इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए मनोरंजन के साधन के तौर पर एलईडी भी लगाई गई है। जिससे लोग अपनी बीमारी को भूलकर अच्छा महसूस करें ताकि वह जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर जाएं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आग्रह किया कि वो भी कोविड केयर सेंटर पर अपनी सेवाएं और सहयोग दें।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, श्याम साहू, दीपेश जैन, एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान, सीएमओ राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close