सीहोर(आष्टा)पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्राम किलेरामा में कोरोना काल मे दिंवगत कृषकों तथा ग्रामवासियों की स्मृति में पौधारोपण किया

By Rohit Kumar ojha
धर्मेद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
सीहोर(आष्टा)पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्राम किलेरामा में कोरोना काल मे दिंवगत कृषकों तथा ग्रामवासियों की स्मृति में पौधारोपण किया
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज आष्टा दौरे पर थे। कोरोना काल में दिवंगत हुए क्षेत्रवासियों को श्रद्धाजंलि देने पूर्व मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम किलेरामा पहुंचे जहां उन्होंने नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार के पैतृक निवास पर क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक तथा हुनरमंद पशुपालक, कैलाश परमार के अनुज ग्राम पटेल रमेशचंद परमार को श्रद्धांजलि दी वहीं कोरोना से दिवंगत हुए ग्रामवासियों को श्रद्धाजंलि देते हुए सभी की स्मृति स्वरूप पौधारोपण भी किया। पूर्व मुख्यमन्त्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी मीडिया के माध्यम से जारी होने की वजह से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी यहां इकट्ठा हो गए थे। दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों के साथ ही नगर के सामाजिक और धामिक संगठन प्रमुखों से चर्चा करके परस्पर सहयोग से काम करने की सलाह दी तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया । उनके साथ रानी साहिबा अमृता सिंह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर भी थे।


