मध्यप्रदेश

सेवाभारती रतलाम नें अब औषधि किट वितरण भी आरंभ किया

कोरोना महामारी की आपदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठन सेवाभारती के सेवाकार्य किसी से अछुते नही है।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

इस सेवाकार्य मे एक सोपान और जोडते हुए सेवाभारती रतलाम कार्यालय से रतलाम जिले की सभी तहसील स्तर पर टाटा मेंजिक वाहन द्वारा निशुल्क कोरोना किट ( कोरोमा के प्रारंभिक लक्षण हेतु ) दवाईयों का वितरण करने के लिये चलित वाहन सेवा प्रारंभ की ग​ई, जिसे जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका द्वारा विधिवत पुजा अर्चना करके और भगवा पताका दिखा कर प्रारंभ किया गया।

जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया कि इसे टोली बनाकर संचालित किया जा रहा है, तथा क्षैत्रों में वितरण के समय सेनिटाईजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सेवाभारती व स्वयंसेवको द्वारा कोरोना गाईड लाईन्स को समझाने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री विजेन्द्र गोठी, प्रचारक श्री पार्थसारथी , योगेश जाट सेवाभारती, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेन्द्रसिंह भामरा, बी.आर. पाटीदार जिला सेवाप्रमुख, जिला सह कुटुंबप्रबोधन प्रमुख जीवराजपुरोहित, विजय जोशी जिला सोशल मीडिया प्रमुख, राकेश मोदी अध्यक्ष सेवाभारती रतलाम, अनुज छाजेड, अनिल बरमेचा, विजय वोरा, विकल्प सांकला उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close