सौसर-युवक कांग्रेस सौसर ने थाली और ताली बजाकर एवं पकोड़े तल कर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस
सौसर युवक कांग्रेस द्धारा रैली निकालकर जताया आक्रोश

निमेष धंतोले की रिपोर्ट
युवक कांग्रेस सौसर ने थाली और ताली बजाकर एवं पकोड़े तल कर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस
सौसर युवक कांग्रेस द्धारा रैली निकालकर जताया आक्रोश
सौसर युवा कांग्रेस द्धारा बेरोजगार की बढ़ती समस्या को केंद्र सरकार द्धारा किए गए दो करोड़ रोजगार देने की वादे को ध्यान आकर्षण कराने के लिए सौसर युवक कांग्रेस द्धारा थाली ताली बजाकर सौसर में रैली का आयोजन किया गया विधानसभा युवक कांग्रेस पंकज दातारकर ने कहा कि आप सभी को पता है की वर्तमान भाजपा सरकार के द्धारा युवाओं को हर साल 2 करोड रोजगार देने का वादा किया था। परंतु जब यह सरकार सत्ता में आई तो रोजगार देने की बात छोड़कर रोजगार छीनने का काम करने लगी। ऐसी सरकार को जगा कर अपना वादा याद दिलाने के लिए युवक कांग्रेस सौंसर के द्धारा बस स्टैंड सौसर पर थाली और ताली बजाकर इस सरकार को हर साल 2 करोड रोजगार देने का वादा याद दिलाया गया एवं ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावंडे, विलास बुले, योगेश अढाऊ ने मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षित नियुक्ति कराने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पंकज दातारकर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर गावड़े अध्यक्ष ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष,संजय ठाकरे,पवन सरोदे नगर युवा अध्यक्ष, शाहीद सिद्दीकी, योगेश अढाऊ, विलास बुले, शरद वाघाडे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे


