ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
हेल्पिंग हैंड ग्रुप शाढ़ौरा द्वारा निशुल्क भोजन वितरण शुरू
By Rohit Kumar Ojha
शाढौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट
हेल्पिंग हैंड ग्रुप शाढ़ौरा द्वारा
निशुल्क भोजन वितरण शुरू
शाढौरा- नगर के कुछ युवाओं ने इस कोविड महामारी के दौरान निःशुल्क भोजन पैकेट के वितरण की शुरुआत की है जिसमे सभी जरूरतमंदों को उनकी टीम की ओर से निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहे हैं
हेल्पिंग हैंड ग्रुप के नाम से संचालित इस ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते जगह-जगह कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है जिससे मजदूर एवं दिहाड़ी वर्ग के लोगो पर भोजन तक का संकट आ गया है इसी संकट को देखते हुए हेल्पिंग हैंड ग्रुप के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे है युवाओं की इस पहल से नगर के लोग इनकी अच्छी पहल की सराहना कर रहे है



