पीलीभीत।लॉक डाउन का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं यह जानने पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें तो कोरोना काल का यह कठिन समय भी आसानी से निकाला जा सकता है और यह समझने का प्रयास किया है जिला अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने
दरअसल में जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर जिला पीलीभीत द्वारा कस्बा पूरनपुर में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र व लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया।
इन दोनों अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में कोविड वैक्सीनशन व कोविड टेस्ट की जानकारी ली व मेडिकल स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में बैरियर पर लगे पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। व लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से चेकिंग करवाई ।
अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया।
प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले वाहन व व्यक्तियों को पूंछतांछ कर जाने दिया जाये और शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया जाये तथा लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये।



