कोरोना वेक्सिनेशन एवम प्रशासन गाईड लाइन की जागरूकता के लिए आगे आया सकल व्यापारी संघ झाबुआ किया प्रचार वाहन को रवाना…

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि आगामी दिनों में जिन व्यापारियों एवंआमजनो के परिवारों को कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाया होगा उन्हें सूची बनाकर जागृत किया जाएगा व उन्हें वैक्सीन लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा
साथ ही शहर में प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार बाजार में आने वाले ग्रामीण जनो, शहरी लोगों व व्यापारी साथियों को कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ आज दिनांक 1 जून को सकल व्यापारी संघ के संरक्षक राजेंद्र यादव ,प्रवीण रुनवाल, भरत बाबेल , दीपक माहेश्वरी, अमित जैन द्वारा किया गया
सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर एवम सचिव पंकज जैन मोगरा ने बताया कि यह जागरूकता वाहन झाबुआ शहर में 5 किलोमीटर की दूरी के भीतर लगातार 3 दिनों तक रोजाना प्रातः10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आम लोगों एवम व्यापारियों को जागरूक करने का काम करेगा
अनलॉक की स्थिति होने के कारण ग्रामीण जन एवं आम आदमी अब बाजारों में निकल रहे है, इस कोरोना महामारी को कोई भी अभी हल्के में ना लें इसीलिए इस प्रचार वाहन के माध्यम से मुनादी करवाकर जागरूकता का कार्य किया जा रहा है
इसमें आम लोगों से मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने सेनीटाइजर का उपयोग करने,भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर गोल घेरे लगाने के साथ साथ दुकानों के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की गुजारिश के अलावा ,, अपने अपने परिवार दोस्तों व परिचितों के साथ जाकर वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया गया है
साथी प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का भी इस वाहन के माध्यम से विशेष निवेदन किया जा रहा है
सकल व्यापारी संघ झाबुआ अपने लगभग 700 सदस्यों को मोबाईल फोन लगाकर वैक्ससिनेसन के जागरूकता का अभियान भी चला रहा है साथ ही उन सदस्यों को भी सूचीबद्ध कर रहा है जिन्होंने अभी तक कोरोना वेक्सीन नही लगवाई है
इसके अलावा लगभग 150 सामाजिक संगठनों के परिवारों को वैक्ससिनेसन के लिए प्रेरित किया जा रहा है
रोजाना सकल व्यापारी संघ के अमित जैन, हरीश लाला शाह आम्रपाली, मनोज कटकानी, अजय सिंह पवार ,हार्दिक अरोड़ा,अशोक शर्मा,प्रदीप व्यास, नीरज सिंह राठौर,पंकज जैन मोगरा ,अब्दुल रहीम अब्बु दादा ,इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है
इस अभियान के बाद में जिन व्यापारियों का वैक्सीनेशन नही हो पाया हैं उनकी सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी साथ ही जिला कलेक्टर को यह भी बताया जाएगा कि सब्जी फल एवं हाथ ठेला गाड़ी पर व्यवसाय करने वाले व्यापारी सकल व्यापारी संघ के सदस्य नहीं है इन सबके लिए कोई नीति बनाकर वैक्सीनेशन का काम जिला प्रशासन को करना चाहिए


