खबर का असर -स्नातक की सभी कक्षाओं में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 12 अप्रैल 2021

संवाददाता – मनोज नंदा
अशोकनगर (म.प्र.) । दिवाकर न्यूज नेे 28 मार्च 2021 को छात्रों के फॉर्म जमा करने में आ रही समस्या को प्रमुखता से दिखाया था जिसमें छात्र संगठन एआईडीएसओ ने ज्ञापन देकर परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल किये जाने मांग की थी । जिसके बाद प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 अप्रैल 2021 तक कर दिया है।
स्नातक कक्षाओं की परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने हेतु छात्र संगठन एआईडीएसओ ने कुलसचिव के नाम प्राचार्य को दिया ज्ञापन
छात्र संगठन AIDSO के कॉलेज इकाई संयोजक अनुराग सागर ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा स्नातक की सभी कक्षाओं में परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च रखी गई थी। और उसमें भी बीच में 2 दिन का शासकीय अवकाश था जिसके कारण छात्रों को 2-3 दिन का ही समय मिल पाया था और अभी भी परीक्षा आवेदन दिनांक को बढ़ाकर 4 अप्रैल किया गया है जिसमें बीच में फिर से आज 31 मार्च और 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण बैंको व एमपी ऑनलाइन का 2 दिन अवकाश रहेगा और ऑनलाइन फीस भुगतान व आवेदन की साइट भी बंद रहेंगी जिसके कारण फिर से छात्र परीक्षा आवेदन करने से बंचित रह जाएंगे। इसलिए यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को परीक्षा आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए व परीक्षा आवेदन की तिथि में वृद्धि की जाए और कम से कम 10 अप्रैल तक तिथि बढ़ाई जाए। और साथ ही परीक्षा आवेदन की साइट को नियमित रूप से ओपन करना सुनिश्चित किया जाए।
छात्र आंदोलन की हुई जीत परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 12 अप्रैल – AIDSO
छात्र आंदोलन की जीत पर महाविद्यालय संयोजक अनुराग सागर ने बताया कि सभी छात्र है बधाई के पात्र हैं इसी तरह हर एक समस्या के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहे हम सभी मिलकर हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। अन्य समस्याओं के खिलाफ भी जारी रहेगा छात्र आंदोलन – छात्र संगठन एआईडीएसओ
नेहरू महाविद्यालय इकाई
अशोकनगर (मध्य प्रदेश)


