ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गर्मी के चलते कोरोना संकट में बूंद बूंद पानी को तरस रहे झुनकू पंचायत एवं गांयत्री कालोनी के रहवासी       ग्राम पंचायत झुनकू में नल जल योजना पड़ी ठप्प हैंण्डपंप का जल स्तर गिरा ग्रामवासी पीने के पानी को हुए परेशान

गांयत्री  कालोनी के लोगों हो रहे हैं परेशान,सिलारी पंचायत एवं झुनकू पंचायत के बीच में वार्ड क्रमांक 12 में नहीं नल-जल योजना और न ही पाईप लाईन

गर्मी के चलते कोरोना संकट में बूंद बूंद पानी को तरस रहे झुनकू पंचायत एवं गांयत्री कालोनी के रहवासी
By Rohit Kumar ojha
देवरी कलां-जिला सागर से कमलेश खरें की रिपोर्ट
गर्मी के चलते कोरोना संकट में बूंद बूंद पानी को तरस रहे झुनकू पंचायत एवं गांयत्री कालोनी के रहवासी      
ग्राम पंचायत झुनकू में नल जल योजना पड़ी ठप्प
हैंण्डपंप का जल स्तर गिरा ग्रामवासी पीने के पानी को हुए परेशान
गांयत्री  कालोनी के लोगों हो रहे हैं परेशान,सिलारी पंचायत एवं झुनकू पंचायत के बीच में वार्ड क्रमांक 12 में नहीं नल-जल योजना और न ही पाईप लाईन
देवरी कलां-भीषण गर्मी के चलते कोरोना संकट में बूंद बूंद पानी को तरस रहे  झुनकू पंचायत एवं सिलारी पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में ग्रामवासियो की यह दर्द भरी दास्ताँ की तस्वीरें ,हम आपको दिखा रहे है।सागर जिले की देवरी जनपद की नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत झुनकु  एवं सिलारी पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में जहाँ पीने के पानी की किल्लत लंबे समय से देखी जा रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीणों की मांग पर एवं क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के प्रयासों से नल जल योजना विगत 2017 में स्वीकृत गई थी। जो करीब 1 करोड़ 3 लाख की लागत से निर्माण कराई गई, नलजल योजना की पानी टंकी जिसकी क्षमता करीब 1 लाख 25 हजार लीटर की बताई जा रही है  जो ग्राम पंचायत   झुनकू  में करीब 6 हजार की जनसंख्या में अभी तक 1400 सो कनेक्सन किये गए  इसका निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार संजय कुमार जैन के द्वारा कराया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत झुनकू में नल- कनेक्शन भी  किया गया  फिर भी  पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। क्योंकि ग्राम पंचायत में  दो बोर खनन करवाये गए थे। जिसमें से दोनों ही बोर में पानी ना होने के कारण पानी की सप्लाई  व्यवस्था बाधित हो रही है। वहीँ इस पूरी योजना में विभाग के ठेकेदार के द्वारा कार्य करने के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई है। ग्रमीणों का आरोप है कि नल कनेक्शन करने के दौरान जिस पाईप का इस्तमाल किया गया है। उसमें घटिया क्वालिटी का  पाईप डाला गया है। जो बार-बार टूट कर नल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं एवं टेस्टिंग के दौरान महीने में दो बार ,करीब 10 दिन ही पानी की सप्लाई चालू की गई थी। जो नल कनेक्शन में पानी ना पहुंचकर एवं नल कनेक्शन लीक होने के कारण सड़कों पर पानी बहता है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा लापरवाही किए जाने और भ्रष्टाचार किए जाने का मामला उजागर हो रहा है। ज्ञात हो कि ठेकेदार के द्वारा पाइप लाईन डालने नगर की मुख्य सड़कों की खुदाई की गईं थी। जहाँ पाइप लाइन डालकर मिट्टी से ढक दिया गया। जिसमें नियम अनुसार ठेकेदार के द्वारा ही सीमेंट कंक्रीट डालकर सड़क का मरम्मत कार्य करना था परंतु वह भी नहीं किया गया। ग्राम में पूरी की पूरी सड़कें खुदी हुई पड़ी हुई हैं, और सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं जिससे हर आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ठेकेदार के द्वारा किए गए कार्य में जांच का विषय बना हुआ है।ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम के कुछ वार्डो को  छोड़कर  बाकि वार्डों में लोगों के नल कनेक्शनों में आज दिनांक तक पानी नहीं पहुंचा, पी एच ई विभाग के अधीन ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे नलजल योजना का कार्य  विलम्ब से शुरू किया गया उक्त कार्य विगत 1 वर्ष  से किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा कछुआ गति से  कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके कारण शासन की जन हितैसी योजनाओं का लाभ लोगो को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से  भी लगातार शिकायतें की गई हैं उसके बाद  भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत झुनकु मैं पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पीएचई विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। एवं ग्राम में पानी की उपलब्धता कराने की एवं लापरवाह ठेकेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद सी ई ओ  देवेंद्र जैन ने ग्राम झुनकू पहुच कर ग्रामीणों से बात की एवं पानी की समस्या को अति सीघ्र पूरा करने का अस्वाशन दिया। तथा इसके पूर्व एक आवदेन सिलारी पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 से  पानी की समस्या को लेकर एक आवदेन एसडीएम महोदय को सुनवाई में दिया था लेकिन आज तक कोई  सुनाई नहीं की गई कि गांयत्री कालोनी में एक भी हैंड पंप नहीं है और जो हैंड पंप है वह सिलारी रोडं पर है वहां पर पानी लेने के लिए महिलाओं को वहां जाने होता है जिसपर इतनी ज्यादा भीड़ रहती है कि पानी लेने के लिए लाईन में लगाने पड़ते हैं तब कहीं पानी मिल पा रहा है तथा नल के आसपास कुछ व्यक्ति बैठे जाता है और वही पर  शराब पीते हैं अगर कोई भी व्यक्ति कुछ कहे तो ये दारू खोल लोगों लड़ने  बिगड़ने को तैयार हो जाता है सब महिलाएं पानी भरने के लिए  नल पर नहीं जा पाती अगर शासन झुनकू पंचायत के नल कनेक्शन से वार्ड क्रमांक 12 को पानी सप्लाई हो जाती है तो वार्ड क्रमांक 12 को पानी की समस्या खत्म हो जाएगी इस संबंध में कई बार अखबारों के जरिए एवं आवेदन पत्र के द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है

Related Articles

Back to top button
Close
Close