महिला आर्थिक सशक्तिकरण की नींव पर खड़ा होगा ” आत्मा निर्भर भारत” राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर मैं महिला स्व- सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम का शुभारंभ कर खातों में अंतरित किये 1 करोड़ 4 लाख

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के जनपद पंचायत प्रांगण जैसीनगर मैं महिला स्व- सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये शिवराज सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। इनमें स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दिशा में निरन्तर कार्य होगा ताकि बहनें स्वयं सशक्त होकर एक सशक्त समाज की रचना में सहयोगी बनें। प्रदेश की बहनों के साथ जैसीनगर की बहनों को गरीब नहीं रहने दिया जायेगा। स्व-सहायता समूहों के गठन, उनके प्रशक्षिण, उन्हें बैंक लिंकेज दिलवाने और मार्केटिग का लाभ दिलवाकर आर्थिक लाभ प्रदान करवाने के कार्य लगातार चलेंगे। पोषण आहार तैयार करने का कार्य अब ठेकेदार नहीं बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। इन समूहों के उत्पाद पोर्टल के माध्यम से दूसरे देशों तक जा सकेंगे। गरीबी मिटाने का यह बहुत बड़ा माध्यम होगा।
मंन्त्री श्री राजपूत ने बताया कि आज के कार्यक्रम में 1 करोड़ 4 लाख की राशि स्व सहायता समूह के खातों में अंतरित की है।


