मध्यप्रदेश

अशोकनगर।कोरोना कर्फ्यू को लेकर प्रशासन हुआ सख्त कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर नायब तहसीलदार ने सील की किराना दुकान कार्रवाई देख कपड़ा व्यापारी दुकान के पिछले रास्ते से निकाले ग्राहक

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण बढऩे के बावजूद कुछ व्यापारी जनता कर्फ्यू में दुकान खोलकर सामान बेचने में लगे हैं। कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक किराना दुकान सील की गई। सोमवार को राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार में घूमकर दुकानों का निरीक्षण किया। जब टीम को जानकारी मिली कि नये बस स्टेण्ड के पास ओम किराना दुकान संचालक अपनी दुकान की शटर खोलकर ग्राहकों को सामान दे रहा है, जबकि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि किराना व्यापारी अनुमति लेकर केवल होम डिलेवरी कर सकते हैं। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार मस्तान सिंह गुर्जर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और दुकान को सील कराया गया। टीम द्वारा मेन मार्केट में भी चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जब कपड़ा व्यवसायी नीरज-नितिन कांसल को प्रशासनिक टीम की कार्रवाई की भनक लगी तो दुकानदार ने शटर गिराकर अपने घर में ग्राहकों को छिपा लिया और जब नायब तहसीलदार ने दुकान की शटर खुलवाकर दुकान को चैक किया। इस बीच कपड़ा व्यापारी ने मौका पाकर ग्राहकों को घर के पिछले रास्ते से बाहर निकाल दिया। यह दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर ग्राहकों को कपड़े बेच रहा था। जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा कपड़ा दुकान संचालक को चेतावनी दी गई कि वे कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन न करें अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
Close
Close