ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा । उप संचालक कृषि द्वारा विभागीय अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक ।

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

उप संचालक कृषि द्वारा विभागीय अधिकारियों की ली गई समीक्षा बैठक

 

 

छिंदवाड़ा – उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सभी कृषि अनुभागों के अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कार्यालयीन सहायक संचालक कृषि, सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और आत्मा का मैदानी अमला उपस्थित था। उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए रबी सीजन के लिये खाद एवं बीज की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिये कि मैदानी अमले द्वारा सतत रूप से प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया जाये। उर्वरक निर्धारित दरों पर ही विक्रय किया जाना पाया जाये। किसानों को बीज तथा खाद को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके मैदानी अमले को माइकोप्लांनिग प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने यूरिया उर्वरक के गत 5 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार इस रबी सीजन में 20 प्रतिशत एडवांस प्लांनिग करने और जिले में खरीफ सीजन की नमी के उपयोग के लिये सरसों को अधिकाधिक क्षेत्रों में बढ़ावा दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से जिले की उपयोगिता के आधार पर फसलों की किस्मवार मांग पर चर्चा की और मैदानी अमले को जिले द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button
Close
Close