ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

खातेगाँव(देवास)-हरण गाँव पुलिस ने पटरानी के जंगलों में धर दबोचा सटोरियों को

हरण गाँव पुलिस ने पटरानी के जंगलों में धर दबोचा सटोरियों को

 संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट

हरण गाँव पुलिस ने पटरानी के जंगलों में धर दबोचा सटोरियों को

खातेगाँव l पुलिस अधीक्षक देवास शिव दयाल सिंह द्धारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कन्नौद ज्योति उमठ के निर्देशन में हरण गांव थाना प्रभारी शुभम सिंह परिहार एवं थाना के स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटरानी के जंगल में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 10 से 12 सटोरियों को पकड़ा। यह सभी लोग ग्राम पटरानी के जंगल में एक त्रिपाल बिछा कर बैठे हुए थे और एक टप्पर में एक बल्ब की लाइट के नीचे बैठकर ताश के पत्तों के साथ जीत हार का दाव लगा रहे थे पकड़े गए लोगों के नाम इस प्रकार है- जितेंद्र गिरी, रमजान खान, दिलीप लोधा, मोहम्मद हाजिम, शरीफ खान, गोलू यादव, शाहरुख, साहिल खान, रामकिशोर, राहुल पाटीदार, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश माली, कमल राठौर हरणगांव शरीफ खान। इन सटोरियों के पास से 52500 रुपए नकदी,52 ताश के पत्ते , एक त्रिपाल पीले रंग की बैठने वाली, बोलेरो, इको स्पोर्ट्स कार,एक मोटर साइकिल उक्त सभी आरोपीयो के विरुद्ध थाना हरगांव टीआई सुभम सिंह परिहार द्धारा धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शुभम सिंह परिहार, संजय सोलंकी, संदीप तोमर, मानसिंह गमोड, हंसराज डिगोदिया, संदीप ठाकुर, बलराम, अनिल उइके, गौतम, महेंद्र की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close