मध्यप्रदेश

इंदौर।रामबाग मुक्ति धाम में PNG गैंस से हो रहा शवों का अन्तिम संस्कार बीते सप्ताह 20 – 25 शव रोज आते थे, अब कम हुए : समिति अध्यक्ष

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

 

कोरोना काल में मुक्तिधाम समिति के लोग दिन रात कर रहे सेवा

इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर पीएनजी गैंस से हो रहा शवों का अंतिम संस्कार,कोरोना काल मे इस सप्ताह शव कम आ रहे, बोले मुक्तिधाम अध्यक्ष सुधीर दांडेकर

इन्दौर शहर में जहा बीते सप्ताह कोरोना के कहर में शहर के लगभग सभी मुक्तिधाम शवों से भरे थे, कई जगह वेटिंग चल रही थी तो अब इस सप्ताह मौतों का आंकड़ा कम होता दिख रहा है। शहर के रामबाग मुक्तिधाम विकास समिति के अध्यक्ष सुधीर दांडेकर ने मंगलवार को मुक्तिधाम परिसर में मीडिया से चर्चा में बताया कि बीते सप्ताह 20 से 25 शव रोज आ रहे थे, वही अब कम हो गए है। श्री दांडेकर के मुयाबिक रामबाग मुक्तिधाम में कम शव होते है तो पीएनजी गैंस मशीन द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जाता है जिसमे एक शव के लिए करीब 2 घटें से अधिक समय लगता है। ऐसे में एक दिन में 4 – 5 ही अंत्येष्टि होति है। जब शव अधिक होते है तो लकड़ी कण्डे के द्वारा अंतिम क्रिया की जाती है। वही समिति के दिलीप माने, गणेश गौड़, अविनाश करोसिया, जगदीश करोसिया व अन्य साथीगण अल सुबह से देर शाम तक मुक्तिधाम में सेवा दे रहे है।
वही इंदौर शहर व जिले के अन्य मुक्तिधाम की बात की जाए तो बीते सप्ताह बुरे हाल रहे हालांकि अप्रैल माह के बाद मुक्तिधाम समूह के पहुंचने का सिलसिला कुछ कम हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close