मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड का संकट – नए मरीजों के लिए न ऑक्सीजन और न ही बेड – अस्पताल प्रबंधन ने चस्पा की नये मरीजों की भर्ती बंद की सूचना

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अप्रैल माह में कोरोना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं में पीछे रहने वाले अशोकनगर जिले में कोरोना में स्वास्थ्य सुविधाएं धराशायी हो गई हैं। न तो मरीजों को उचित इलाज मिल रहा है और न ही बेड मिल पा रहे हैं। मंगलवार को तो जिला अस्पताल में नोटिस लगा दिया गया है। कहा गया है कि नए मरीजों के लिए जिला अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिये खेद जताते हुए जिला अस्पताल में नये मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। सिविल सर्जन के आदेश से जारी नोटिस ने स्वास्थ्य विभाग कि तैयारियों को सामने ला दिया है। एक तरफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कहता आ रहा है कि जिले में ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि कि पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की दीवाल पर चस्पा की गई इस सूचना से नए संक्रमित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हे उपचार के लिये निजी अस्पतालों या फिर आस-पास के जिलों की अस्पतालों में भागना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close