ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव। योग प्रशिक्षक विनीत पटवा कोरोना पीड़ितों को ऑनलाइन दे रहे प्रशिक्षण

रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा

🔷कोरोना मरीजों के लिए योग से निरोग कार्यक्रम
🔷अब योग से हारेगा कोरोना
🔷योग प्रशिक्षक विनीत पटवा कोरोना पीड़ितों को ऑनलाइन दे रहे प्रशिक्षण

जुन्नारदेव। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को चुनौती देने के लिए अब भारतीय योग पद्धति अब खासी सहायक सिद्ध होती नजर रही है। कोरोना से संक्रमित मरीजों को योग के विभिन्न आसन को किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग एवं जिला शिक्षा विभाग के छिंदवाड़ा कार्यालय के द्वारा अनुशंसित किए गए स्थानीय योग प्रशिक्षक विनीत पटवा के द्वारा यह अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन कराए गए कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑनलाइन योग क्रियाएं कर कोरोना से मुक्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विनीत पटवा ने बताया कि वह प्रति दिवस भारतीय योग पद्धति के विभिन्न आसन मसलन ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन, घुटना चालन के तहत तीन सूक्ष्म व्यायाम प्रक्रियाएं संपादित कराते हैं। इसके अतिरिक्त 5 योगासन में प्रमुख रूप से भुजंगासन, ताड़ासन, शशांकासन, अर्धचक्रासन और पवनमुक्तासन के संदर्भ में कोरोना पीड़ितों को यह क्रियाएं पूरी की जाती है। इसके अलावा प्राणायाम में विशेष रुप से नाड़ी शोधन प्राणायाम और ध्यान की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। जिले भर के कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन के मरीजों को जुन्नारदेव के इस योग प्रशिक्षक विनीत पटवा के द्वारा मीट एप या फिर व्हाट्सएप के वीडियो कॉल पर यह मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कीपैड मोबाइल धारकों को कॉल कर समझा-बुझाकर यह प्रक्रियाए उनके स्वास्थ्य हित में पूर्णरूपेण तरीके से की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close