टीकमगढ़-प्रभारी मंत्री कार्यकताओ के उत्साह में भूले कोविड गाईडलाइन सोशल डिस्टेंशन की उड़ाई धज्जियां
मनोज सिंह की रिपोर्ट

प्रभारी मंत्री के काफिले में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ती नजर आई
मनोज सिंह की रिपोर्ट
प्रभारी मंत्री कार्यकताओ के उत्साह में भूले कोविड गाईडलाइन सोशल डिस्टेंशन की उड़ाई धज्जियां
टीकमगढ़। सोमवार को एक दिवसीय जिले के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग का शहर में जगह-जगह स्वागत के बाद मंत्री का काफिला रेस्ट हाउस पहुचा। जहा प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रेस्ट हाउस के बाद प्रभारी मंत्री का काफिला सीधा उत्सव भवन पहुचा। जहा प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सभा आयोजित की। सभा मे अमित नुना ने कहा कि मंत्री सारंग युवाओं की पहचान है। उनका जिले में स्वागत है। वहीं खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कहा कि अब ढाई वर्ष शेष है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की सुनी जानी चाहिए। ताकि उन्हें लगे कि यह भाजपा की सरकार है , उनकी सरकार है। इसके बाद टीकमगढ़ विधायक विधायक राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा के विधायक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान होगा हमारी यह एक जुटता आपको पृथ्वीपुर सीट जीत कर देंगे। प्रभारी मंत्री के काफिले में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ती नजर आई काफिले में बिना मास्क के नजर आए लोग एक तरफ राज्य सरकार कोरोना गाइडलाइंस की बात करती है मंदिर मस्जिदों में कोरना गाइडलाइंस का पालन कराया जाता है सावन मास में कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा भी आम है ऐसे में प्रभारी मंत्री के काफिले में बिना मास्क बिना सोशल डिस्टेंस के सैकड़ों लोग इकट्ठे होकर कोरना को निमंत्रण दे रहे हैं।


