Uncategorized

देवरी कलां- पूर्वमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ परशुराम साहू का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्वमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ परशुराम साहू का निधन

कमलेश खरें की रिपोर्ट

पूर्वमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ परशुराम साहू का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देवरी कलां। सागर जिले के देवरी से चार बार के विधायक रहे ,पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू का 10 सितंबर की दोपहर निधन हो गया । डॉ. साहू भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे है। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अनेक नेताओं ने शोक वयक्त किया है। 80 वर्षीय डॉ साहू जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा तीनो से विधायक रहे है। डॉ साहू ने 1967 से लेकर 1993 तक सभी चुनाव देवरी विधानसभा सीट से लड़े और चार दफा जीते। वे संविद सरकार और जनता पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। डॉ साहू बेहद सरल और लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। कल शनिवार को सुबह 11:00 बजे संगम घाट देवरी में अंत्येष्टि होगी । मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री डा साहू के निधन पर किया दुख व्यक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि स्व साहू ने मंत्री और विधायक के रुप में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।वे सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। देवरी( जिला सागर) से चार बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए । वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि “सागर जिले की देवरी विधानसभा से पूर्व विधायक, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ परशुराम साहू जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने  चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। “

Related Articles

Back to top button
Close
Close