व्यापारियों ने नीलामी बोली की बंद तो किसानों ने मंडी गेट पर लगाया ताला दो घण्टे तक चला हंगामा,

अशोकनगर से रामकुमार ओझा की रिपोर्ट
किसानों ने मंडी प्रशासन पर लगाए मनमानी के आरोप
अशोकनगर। कृषि उपज मंडी में बुधवार को जिंसों की नीलामी बंद करने से नाराज किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे मंडी में आवाजाही बंद हो गई। बाद में नीलामी शुरू करने पर किसानों ने ताला खोला। इस दौरान करीब दो घंटे तक मंडी का गेट बंद रहा।
जानकारी के अनुसार मंडी में हम्मालो द्वारा हम्माली की दर बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को काम बंद कर दिया। हम्मालों के अचानक काम बंद कर देने के कारण में काम रुक गया, जिसके चलते तुलाई व अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नीलामी बंद कर दी। जिससे किसान नाराज हो गए और उन्होंने माल की नीलामी के लिए मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। इससे मंडी के अंदर एवं बाहर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं जब मंडी प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नाराज किसानों ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन किसान परेशानी से जूझ रहे हैं और प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया कि मंडी में डाक बोली लगाने वाले एवं पर्चा काटने वालों के द्वारा किसानों से सौ-सौ रुपये की बसूली की जा रही है। उन्होने बताया कि मंडी में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है और दलालों द्वारा मंडी में त्रिपाल बिछाकर जगह रोक ली जाती है और किसानों से 200 रुपये लेकर ट्राली लगवाई जाती है। नाराज किसानों द्वारा कहा गया कि अगर व्यापारी मंडी बंद करना चाहते हैं तो इसकी सूचना एक दिन पहले दी जानी चाहिए जिससे किसान परेशान न हों और अपनी ट्राली मंडी लेकर न आए। इस तरह एक दम से मंडी बंद करने से किसान परेशान होता है। काफी देर तक नारेबाजी के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बाद में व्यापारी मं


