धर्ममध्यप्रदेश

नरवर।भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव घर-घर पूजा अर्चना कर सादगी से मनाया गया

अभिषेक,दीप प्रज्वलित व हवन कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए की प्रार्थना

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

भगवान श्रीहरि नारायण के छठवे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव शुक्रवार अक्षय तृतीया पर नरवर-मगरौनी क्षेत्र में सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने घरों में विशेष पूजा,अर्चना,हवन एवम प्रसादी वितरण कर के राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी का स्मरण किया और उनकी मानव कल्याण और सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के पथ पर चलने का संकल्प लिया। कोरोना लॉक डाउन के चलते मंदिरों में विशेष आयोजन नहीं हुए ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन और डिस्टेंसिंग की सामाजिक जरूरत के महत्व को देखते हुए आराध्य देव भगवान परसराम जी का जन्मोत्सव क्षेत्र के ब्राह्मण समुदाय ने अपने-अपने घरों में ही पूरी भक्ति भावना तथा बिधि-विधान से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी व श्रद्धापूर्वक मनाया। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सभी विप्रजनों ने सपरिवार भगवान परशुराम जी के चित्र व प्रतिमा का अभिषेक और पूजन अर्चन एवम माल्यार्पण कर आरती की तथा हवन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण बंधुओं ने भगवान परशुराम से जनसमुदाय के संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ एवम कोरोना मुक्ति के लिए घरों पर ही सामूहिक प्रार्थना की गई कि इस वैश्विक महामारी से शीघ्र हमारे देश को मुक्ति प्रदान करें ताकि हमारा देश पुनः समृद्धि की ओर अग्रसर हो तथा देशवासी अपने-अपने काम धंधे, व्यवसाय को पुनः संचालित कर सकें।।ब्राह्मण परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि सभी विप्रबन्धुओ ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सुबह पूजा-अर्चना और हवन कर घर के साथ-साथ बाहरी वातावरण को भी सुद्ध करते हुए संपूर्ण विश्व के कल्याण की मनोकामना की है।कोरोना काल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइंस और कोरोना कर्फ्यू में शासन-प्रशासन के नियमों का पालन कर पूरे बिधि विधान से जन्मोत्सव मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close