मध्यप्रदेश
राहतगढ़ झिला।मंत्री ने बांटा खाद्यान्न दवाई की किटे बैक्सीन लगवाने के लिए किया अनुरोध
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे जहां पर उन्होंने राशन दुकान पहुंच कर सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण

राहतगढ़ झिला से रोशन सिंह राजपूत की रिपोर्ट
सागर जिले के राहतगढ़ ब्लाक के ग्राम झिला में आज राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे जहां पर उन्होंने राशन दुकान पहुंच कर सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण प्रणाली के तहत 5 माह का खाद्यान्न गेहू ,बाजरा एवं अन्य साम्रागी वितरित की उन्होंने कहा की जिन लोगो की पर्ची नहीं है उनको भी खाद्यान्न वितरण किया जाए मंत्री ने कहा कि यह महामारी नगरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने पैर पसार रही है अतः समस्त ग्राम वासियों से अनुरोध है कि वैक्सीन टीका जरूर लगवाएं कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों के लिए दवाई की निशुल्क किटे माक्स भी वितरित किए कार्यक्रम के दौरान लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते दिखे । इस दौरान ग्रामवासी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे


